Ambica Cattlefeed Industries – farmer with cattle feed, cows in pasture, and product range

🐄 गऊ सेवा और गुणवत्ता को समर्पित उद्योगपतियों की प्रेरणादायक यात्रा

डॉ. अभिषेक माहेश्वरी वर्ष 2015 में राजस्थान से गुजरात के पालनपुर आकर अपने जीवन और व्यवसाय की एक नई शुरुआत की। प्रारंभ में उनका उद्देश्य एक बड़ा डेयरी फार्म स्थापित करना था, लेकिन समय, अनुभव और उचित मार्गदर्शन के कारण उन्होंने कैटल फीड उद्योग की दिशा में कदम बढ़ाया। इसी दौरान उनकी मुलाकात पालनपुर के स्थानीय उद्योगकार हितेन्द्र देवचंदभाई पटेल (राजुभाई) से हुई, जो आगे चलकर एक मजबूत व्यावसायिक साझेदारी में बदल गई।

इस पूरी यात्रा में उनके व्यावसायिक मार्गदर्शक और भागीदार शैलेशभाई शिवरामभाई पटेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शुरुआत में कैटल फीड व्यवसाय को लेकर कुछ संकोच था, लेकिन सहयोगियों के प्रोत्साहन से “एक बार करके देखने” का निर्णय लिया गया, जो आगे चलकर एक सशक्त और उद्देश्यपूर्ण व्यवसाय में परिवर्तित हो गया।

व्यवसाय में प्रवेश करने के बाद डॉ. अभिषेक माहेश्वरी और हितेन्द्रभाई पटेल को स्पष्ट रूप से समझ में आया कि कैटल फीड केवल एक व्यापार नहीं है, बल्कि यह गायों के स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और पशुपालकों की आजीविका से सीधा जुड़ा हुआ है। उस समय और आज भी बाजार में कई स्थानों पर फफूंद लगा हुआ, दुर्गंधयुक्त, निम्न गुणवत्ता वाला चारा तथा कैल्साइट (पत्थर पाउडर) की अत्यधिक मिलावट वाला फीड गायों को खिलाया जाता है, जो पशुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है।

यहीं से उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया कि—

“अब हमारी ओर से बाजार में केवल शुद्ध, पौष्टिक और ईमानदारीपूर्वक तैयार किया गया कैटल फीड ही उपलब्ध कराया जाएगा।”

उनके लिए यह व्यवसाय केवल लाभ कमाने का साधन नहीं है, बल्कि यह गऊ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सशक्त माध्यम है।

डॉ. अभिषेक माहेश्वरी और हितेन्द्रभाई पटेल के लिए बनास डेयरी एक प्रमुख प्रेरणास्रोत रही है, क्योंकि बनास डेयरी का कैटल फीड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि आने वाले समय में कैटल फीड उद्योग में बनास डेयरी के बाद एक और आदर्श उदाहरण स्थापित किया जाए।

आज डॉ. अभिषेक माहेश्वरी और हितेन्द्रभाई पटेल के नेतृत्व में संस्था कैटल फीड क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। प्रत्येक उत्पाद इस उद्देश्य के साथ तैयार किया जाता है कि वह गायों के स्वास्थ्य में सुधार करे, दूध उत्पादन बढ़ाए और पशुपालकों को वास्तविक लाभ पहुंचाए।

वे मानते हैं—
“यह केवल हमारा व्यवसाय नहीं है, यह गऊ सेवा है। और जब सेवा ईमानदारी से की जाती है, तो वही सबसे बड़ा और स्थायी व्यवसाय बन जाती है।”

🌱 भविष्य की योजनाएं

• व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार देना

• नई तकनीक और रिसर्च आधारित उत्पाद विकसित करना

• कैटल फीड उद्योग में शुद्धता और गुणवत्ता का नया मानदंड स्थापित करना

यह यात्रा केवल एक उद्योग की कहानी नहीं है, बल्कि संकल्प, सेवा और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक मिसाल है।

गऊ सेवा और गुणवत्ता की प्रेरणादायक यात्रा

Why Ambica Cattle Feed?

Quality, care and results you can trust

Pure ingredients – no adulteration

Pure & Nutritious

No adulteration, no calcite—only honestly prepared feed with quality ingredients.

Cattle care at the heart of what we do

Commitment to Cattle Care

This is not just business—it’s care for cattle health and dairy farmers.

Better milk production with quality feed

Boost Milk Production

Quality feed for better cattle health and higher milk yield.

10+ Years of trust
100% Pure feed promise
Quality First approach

“From our side, only pure, nutritious and honestly prepared cattle feed will be made available in the market.”

Our Promise

Healthy cattle – our commitment

Quality & Transparency

Under the leadership of Dr. Abhishek Maheshwari and Hitendra Patel, we are known for quality, transparency and a scientific approach in the cattle feed sector. Every product is made with the aim to improve cattle health and bring real benefit to dairy farmers.

Our World

From Palanpur to the nation

Our world gallery image 1
Our world gallery image 2
Our world gallery image 3
Our world gallery image 4

Sister Concerns

Part of the Ambica family — same commitment to quality

Get in Touch

Our journey started from Palanpur, Gujarat, and is expanding nationwide. Contact us today for pure cattle feed, product details and orders.

Contact Us